प्रख्यात भागवताचार्य इंद्रेश जी महाराज के हाथरस आगमन पर किया जोरदार स्वागत व सम्मान

हाथरस। देश और विदेश में श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात भागवत आचार्य श्री इंद्रेश जी महाराज के आज कस्बा हाथरस जंक्शन आगमन पर उनका सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।

कस्बा हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में देश विदेश में सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज आज अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण हेतु दोपहर को पधारे और इस दौरान उनका भाजपा की सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, गौरव आर्य (पूर्व जिलाध्यक्ष), प्रमोद मदनावत, योगेश सेंगर, प्रशांत शर्मा, अंकित गौड़, प्रदीप शर्मा, वंश शर्मा, सुरेश सेंगर, महेश सेंगर, दिनेश कुमार, रमेश कुमार सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने दुपट्टा पहनाकर उनका भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।सभी भक्तजनों ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment