हाथरस। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष/प्रदेश संगठन मंत्री पं.शीलेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बागला कॉलेज रोड गांधी पार्क स्थित वंशीधर वाटिका में सभा आयोजित हुई, जिसका संचालन नवीन समाधिया ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए डा. एमएल रावत ने विप्र समाज को एकता का मंत्र देते हुए कहा कि आगामी निकट भविष्य में विप्र बंधुओं को संगठित होकर चलना होगा। आज के समय में एकता बनाए रखने की विशेष जरूरत है। उन्होंने विप्र बंधुओं को एक उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि विप्र समाज से अभी युवा साथी अवधेश पंडा को कानपुर में उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी मीटिंग में उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत कर नियुक्त किया गया है, जिससे उत्साहित होकर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा समस्त ब्राह्मण बंधुओं ने बड़ी गर्मजोशी से उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसियेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष को अंगवस्त्र, पटका पहनाकर व शाल ओढ़ाकर तथा पगड़ी व पुष्पमाला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान व स्वागत किया गया।
इस मौके पर सभी ब्राह्मण बंधुओं का भी पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।स्वागत समारोह के बाद नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश पंडा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज मैं जो भी हूँ वह जिला हाथरस टेंट लाईट केटर्स फूल साउंड व्यापारी एसोसिएशन के संगठन की एकता और सबके सहयोग से हूँ तथा समस्त ब्राह्मण समाज के बुर्जुगों के आशीर्वाद है। सभा का समापन करते हुए जिलाध्यक्ष पं. शीलेंद्र कुमार शर्मा ने सभी आभार प्रकट किया।
सभा में डा. एमएल रावत,दिनेश गांधी, सतीश रावत,डा. राकेश शर्मा,महावीर प्रसाद शर्मा,अशोक गौतम, श्रीकांत गर्ग,राजीव उपाध्याय,पवन शर्मा,मुरारीलाल पचौरी, हरिमोहन पाठक,विशाल शर्मा,मनीष दीक्षित,अखलेश शुक्ला,प्रदीप मोहन पाठक,शिवकुमार उपाध्याय, हरिशंकर,राजीव कौशिक,यश शर्मा,जोली पंडित, शीलेंद्र कुमार शर्मा, अरुण भारद्वाज आदि मौजूद थे।












