
हाथरस। भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू करने के फैसले का मानव कल्याण सामाजिक संस्था ने पुरजोर स्वागत किया है। संस्था ने इस संवेदनशील मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की अधिसूचना जारी होने पर गहरा संतोष व्यक्त किया है।। मानव कल्याण सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार लंबे समय से स्थानीय स्तर पर हो रही जांच से असंतुष्ट था और निष्पक्ष न्याय के लिए लगातार मध्य प्रदेश सरकार से बाहर की किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग कर रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पीड़ित परिवार को दिए गए आश्वासन के बाद गृह विभाग द्वारा लिया गया। यह निर्णय स्वागत योग्य है। इससे न केवल पीड़ित परिवार को न्याय की एक बड़ी उम्मीद बंधी है, बल्कि कानून व्यवस्था पर जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ है।
संस्था ने मांग की है कि देश की शीर्ष जांच एजेंसी (सीबीआई) अब इस पूरे मामले से जुड़े अपराध, साक्ष्य, दुष्प्रेरण और अन्य सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की गहराई से और निष्पक्षता के साथ नए सिरे से तफ्तीश शुरू करे, ताकि सच सामने आ सके और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके।
मानव कल्याण सामाजिक संस्था हमेशा से पीड़ित और शोषित वर्ग के अधिकारों व सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठाती रही है। संस्था इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया पूरी होने तक अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाती रहेगी।संस्थापक राजीव वार्ष्णेय, जिला महामंत्री कन्हैंया वार्ष्णेय, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र वार्ष्णेय ने फैसले का स्वागत कर सन्तोष जताया है।












