रिश्वत लेते राजस्वकर्मी का वीडियो वायरल होने पर किया निलंबित

सिकन्द्राराऊ हसायन विकास खंड क्षेत्र में एक राजस्व कर्मचारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में राजस्व कर्मी एक भू-विवाद को निपटाने के नाम पर एक युवक से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने दोषी राजस्व कर्मी को निलंबित कर दिया है।
बताया जाता है वायरल वीडियो में संजय प्रजापति नामक युवक राजस्व कर्मचारी प्रेमपाल सिंह को 500-500 रुपये के नोट गिनकर देते हुए नजर आ रहा है। राजस्व कर्मी प्रेमपाल सिंह पैसे लेकर सीधे अपनी जेब में रखते हुए दिख रहे हैं। यह घटना कौंडरा गांव के नगला विजन मार्ग स्थित एक कमरे में हुई बताई जा रही है। बताया जाता है संजय प्रजापति और रमेश प्रजापति नामक युवक एक भू-विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व कर्मचारी प्रेमपाल सिंह से मिले थे। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषी राजस्व कर्मी को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच नायब तहसीलदार करेंगे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment