सरकारी सहायता पाने के लिए दर दर भटक रहा दिव्यांग

दिव्यांग युवक ने सपा नेता राकेश बघेल से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का आवश्वसन

वर्ष 2017 में युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया:हादसे में युवक ने एक हाथ एवं एक पैर गंवाया

सिकंदराराऊ । विकास खंड हसायन क्षेत्र के गांव नगला मधुकर में 9 वर्ष पूर्व एक युवक लकड़ी काटने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया । हादसे में युवक अपना एक हाथ एवं एक पैर पूर्ण रूप से गंवा बैठा । सरकारी सहायता पाने को पीड़ित ने जिलाधिकारी से लेकर अन्य अधिकारियों की चौखट पर दस्तक दी । किंतु उसे आज तक कोई सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हुई । वर्षों बाद पीड़ित के मन में सरकारी सहायता मिलने की उम्मीद जागी और उसने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर राकेश बघेल से मुलाकात की । राकेश बघेल ने पीड़ित दिव्यांग को हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।

बताया जाता है कि गांव नगला मधुकर निवासी आशू पुत्र शराफत अली उम्र 18 वर्ष ,वर्ष 2017 में एक पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था। तभी वे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया । चिकित्सकों ने युवक की जान तो बचा ली, लेकिन उन्हें अपना एक हाथ और एक पैर गंवाना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद आशू को सरकारी स्तर पर कोई ठोस सहायता नहीं मिल पाई। काफी प्रयासों के बाद उसका दिव्यांग प्रमाण पत्र तो बन गया, लेकिन उन्हें आज तक ट्राई साइकिल, कृत्रिम सहायक उपकरण या अन्य दिव्यांगजन योजनाओं का लाभ नहीं मिला। परिजनों ने कई बार अधिकारियों और डीएम जनता दरबार में गुहार लगाई, लेकिन उनकी फरियाद पर कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार आशू अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को सपा नेता राकेश बघेल के कार्यालय पहुंचे। बघेल ने उनकी पूरी बात गंभीरता से सुनी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। राकेश बघेल ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कराई।
पीड़ित ने राकेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही गरीब और असहाय लोगों की सच्ची मदद करते हैं। वहीं राकेश बघेल ने कहा कि वे गरीब, जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं और हर व्यक्ति की समस्या का जल्द समाधान कराने का प्रयास करते रहेंगे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment