राष्ट्र और समग्र विकास की विचार धारा से जोड़ना है- डौली माहौर

सहपऊ।भारतीय जनता पार्टी सहपऊ मड़ल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 गुलाब सिंह महाविद्यालय जलेसर रोड मानिकपुर में आयोजित किया गया।। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 वर्ग विजय सिंह प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती डौली माहौर थीं तथा संयोजक मण्डल अध्यक्ष संदीप सिसोदिया थे।वर्ग में प्रभारी जिला महामंत्री प्रीति चौधरी एवं पदाधिकारियों व समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डौली माहौर ने कार्य विस्तार की दृष्टि पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सम्पर्क ही नहीं, बल्कि समाज की आवश्यकताओं को समझकर उन्हें राष्ट्र और समग्र विकास की विचार धारा से जोड़ना है एवं संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया एवं पन्ना प्रमुख से लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करना आवश्यक है। इस अवसर पर वर्ग में सभी कार्यकर्ता, मण्डल पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। संचालन नवदीप सिसोदिया मण्डल महामंत्री ने किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment