
सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में आई एक 17 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। पीड़िता किशोरी के भाई ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद मथुरा के एक गांव निवासी पीड़िता किशोरी के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 17 वर्षीय बहन हसायन क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में आई हुई थी । 4 अप्रैल की सुबह 11 बजे करीब उसे अर्जुन पुत्र महेश निवासी गांव निहालपुर थाना सिकंदराराऊ अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है ।









