ग्राम पंचायत सिंघर में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में विधायक के आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखा दी है। विधायक अंजुला सिंह माहौर के विशेष प्रयासों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) द्वारा गंदे नाले पर पुल निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस विकास कार्य से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि ग्राम पंचायत सिंघर के ग्रामीण लंबे समय से नाले की समस्या से जूझ रहे थे। हल्की सी बरसात होते ही नाले का गंदा पानी उफनकर गांव के खेतों और गलियों में घुस जाता था। इसके कारण किसानों की तैयार खड़ी सैकड़ों बीघा फसलें भी बर्बाद हो जाती थीं। ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने मुख्यमंत्री से इस पुल के निर्माण का अनुरोध किया था। यह कार्र मुख्यमंत्री द्वारा गंभीरता से लेते हुए पुल का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्राम प्रधान श्रीमती रजनी तोमर और प्रधान प्रतिनिधि कुमार कन्हैया सिंह तोमर ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, कि मुख्यमंत्री और विधायक के प्रयासों से आज गांव की सबसे बड़ी समस्या का अंत होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुल गांव के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वहीं कोमल सिंह तोमर सहित तमाम क्षेत्रवासियों ने विधायक और प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें बरसात के दिनों में फसल बर्बादी और गंदगी से राहत मिलेगी। इस दौरान मनोज तोमर, रमेश सिंह तोमर, भीमसैन, सुनील शर्मा, महेश बाल्मिकी, गब्बर सिंह, भोलू पंडित, जीतू ठाकुर आदि लोगों ने विधायक अंजुला सिंह माहौर तथा मुख्यमंत्री के कार्र को सराहा है।











