प्रधानाध्यापिका बरखा गुप्ता व राजकुमारी उपाध्याय की अध्यक्षता में एक दिवसीय सैंकड राउंड ट्विनिंग एंड पेयरिंग कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट स्कूल बिजलीघर के विद्यार्थियों ने एबीजी गुरुकुलम सासनी हाथरस का शैक्षणिक भ्रमण किया
मंगलवार को विद्यालय के चालीस विद्यार्थियों ने आधुनिक शैक्षिक वातावरण, नवाचार एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों से परिचित करने के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने स्कूल की विज्ञान प्रयोगशालाएं, स्मार्ट कक्षाएं, खेलकूद सुविधा, आईसीटी लैब, कला कक्ष नृत्य कार्यशाला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ आशीष और इरफान का पूर्ण सहयोग रहा। शिक्षक संकुल इंजी.रणजीत सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से जिससे विद्यार्थियों में एक दूसरे की समझ विकसित हो सके। इसके साथ ही शिक्षक रणजीत सिंह द्वारा बताया कि प्रत्येक वर्ष हमारे विद्यालय से विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्रा चयनित होते रहें हैं और विभिन्न विद्यालाओ में शिक्षा ग्रहणकर रहे हैं। प्रधानाध्यापिका राजकुमारी उपाध्याय द्वारा एबीजी गुरुकुलम की प्रधानाचार्य और खेल प्रभारी को सम्मानित किया और उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के दौरान विमलकुमार डॉक्टर सतना अलका सिंह गौरव कुमार आदि मौजूद थे।












