ग्राम खिटौली कटेलिया में आयोजित श्रीराम-काली मेला भव्य शोभायात्रा एवं रसिया दंगल का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता प्रमुख समाजसेवी एवं फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
मेला के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सेंगर तथा मेला आयोजक जितेन्द्र कुमार (ग्राम प्रधान) ने मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं फोकस ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा का स्वागत कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और मां काली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं रसिया दंगल में कलाकारों ने पारंपरिक ब्रज रसिया प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मेला कमेटी के सदस्य हरेंद्र सिंह, सुमित सेंगर, संदीप सिंह, धर्मवीर सिंह पुंढीर, विनोद जादौन, लखन शर्मा, अमित जादौन, प्रताप सेंगर, जयप्रकाश बघेल, पप्पू जाटव, श्रीपाल हरिजन, मनोहर सिंह प्रजापति, खूब सिंह और प्रमोद अहेरिया सहित समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रीय जनता बड़ी संख्या में मौजूद थी। आयोजकों ने बताया कि यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिसमें हर वर्ष हजारों लोग शामिल होकर आस्था और संस्कृति का उत्सव मनाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।









