
हाथरस-9 फरवरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग प्रोग्राम के तृतीय चरण का शुभारम्भ कर आज बागला कॉलेज, राजकीय विद्यालय कुरसण्डा से आये छात्र-छात्राओं को माधव प्रेक्षा ग्रह में कार्यक्रम आयोजित कर फायर सर्विस टीम द्वारा आग से निपटने के तरीकों के बारे में बताते हुए आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया एवं कानून के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया।
आज पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन मे जनपद में स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग प्रोग्राम के तृतीय चरण के अन्तर्गत बागला डिग्री कॉलेज, राजकीय विद्यालय कुरसण्डा से आये छात्र-छात्राओं को माधव प्रेक्षा ग्रह में फायर सर्विस टीम द्वारा आग से बचाव और आग बुझाने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया एवं कानून के बारे में जानकारी देकर पुलिस और प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान निरीक्षक मुकेश कुमार (प्रभारी एसपीईएल), फायर सर्विस टीम एवं बागला कॉलेज, राजकीय विद्यालय कुरसण्डा से आये छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को अनुभवात्मक सिखलाई के अन्तर्गत कानून और आपराधिक प्रक्रिया, आपराधिक अनुसंधान, कानून व्यवस्था, फायर सुरक्षा आदि विषयों पर जानकारी देते हुए पुलिस के प्रति नेतृत्व, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए जागरूक किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं को सूक्ष्म जलपान कराकर प्रभारी एसपीईएल निरीक्षक मुकेश बाबू द्वारा बच्चों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के बारे में जानकारी दी गई एवं फायर सर्विस के बारे में जानकारी देकर आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में बच्चों को आग बुझाने के तरीके, फायर एक्सटिंग्यूशर का उपयोग, और आपातकालीन स्थितियों में क्या करना है, इसके बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर फायर सर्विस टीम द्वारा बताया गया कि बच्चों को आग बुझाने का प्रशिक्षण देना बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उन्हें आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित रहने में मदद मिलेगी। इस प्रशिक्षण में बच्चों को आग लगने के कारणों और उन पर काबू पाने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि आग लगने के मुख्य कारणों में से एक है बिजली के उपकरणों का गलत उपयोग, खुले में आग का उपयोग और ज्वलनशील पदार्थों का गलत तरीके से उपयोग। बच्चों को यह भी सिखाया गया कि आग लगने की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया करनी चाहिए और कैसे आग को बुझाना चाहिए। इस दौरान फायर सर्विस टीम द्वारा आग से सुरक्षा उपकरणों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के उद्देश्य सामाजिक जागरूकता, छात्रों को समाज में कानून और व्यवस्था की भूमिका समझाना। नैतिकता और अनुशासन- छात्रों में नैतिक मूल्यों और अनुशासन की भावना विकसित करना। नेतृत्व कौशल- नेतृत्व क्षमता, आत्म-विश्वास, और निर्णय लेने की योग्यता को बढ़ावा देना। कानून का ज्ञान- छात्रों को संविधान, मानवाधिकार, और कानून की बुनियादी जानकारी देना। समुदाय-उन्मुख सोच छात्रों को समाज की समस्याओं की समझ और समाधान में भागीदार बनाना।
कार्यक्रम के मुख्य पहलूओं में पुलिस प्रशिक्षण के तहत छात्रों को पुलिस कार्यप्रणाली, ट्रैफिक नियम, और आपदा प्रबंधन का अनुभव प्रदान करना। मूल्य आधारित शिक्षा- सामाजिक जिम्मेदारियों, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा पर ध्यान देना। व्यावहारिक प्रशिक्षण- छात्रों को पुलिस थाना, कार्यालय, पुलिस लाईन, साइबर थाना, फायर स्टेशन और फील्ड वर्क का अनुभव देना। एसपीईएल के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों द्वारा छात्र-छात्राओं में जिम्मेदारी और जागरूकता का विकास होगा एवं समाज और पुलिस के बीच मजबूत संबंध बनेंगे तथा छात्र भविष्य में बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित होंगे।









