
हाथरस-9 फरवरी। ग्राम पंचायत परसारा में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदू सम्मेलन में ग्रामीणों से हिंदू समाज के एकजुट होकर शक्ति के रूप में कार्य करने व अपनी संस्कृति, धर्म की रक्षा का आवाहन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता दिगंबर सिंह सिसौदिया एड.ने की। मुख्य वक्ता मदन, आशीर्वाद वचन महाराज लक्ष्मीनारायण जी महाराज, मातृशक्ति श्रीमती मनोरमा, शक्ति गोपाल व वीरी सिंह राणा, रविकांत जोशी, राहुल सिंह, शिवम, नवीन, अशोक, नीरेश, लोकेश राणा, प्रवीण सिसोदिया, धारा सिंह, मनवीर सिंह, दौलत सिंह, होडल सिंह, सुरेश सिंह, दशरथ सिंह, ओमी पहलवान, प्रेमपाल सिंह, लाखन सिंह, वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, जगदीश सिंह, लालाराम साहसी, छतर सिंह, महेश सोलंकी, मुकेश कुमार, ईश्वरी प्रसाद, राजू सिंह, भोला, मंगल सिंह आदि उपस्थित थे। सम्मेलन का संचालन ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया एड. व वीरेंद्र सिंह राणा ने किया।









