विधिक सहायता मामलों की प्रगति हेतु माॅनीटरिंग समिति की बैठक

हाथरस-9 फरवरी। उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी जनपद न्यायाधीश महेन्द्र श्रीवास्तव के आदेशानुसार न्यायालय आधारित प्रदत्त विधिक सेवाओं और विधिक सहायता मामलों की प्रगति के सम्बन्ध में माॅनीटरिंग समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष/अपर जनपद न्यायाधीश महेन्द्र श्रीवास्तव, समिति की सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चैधरी एवं पैनल अधिवक्ता तेजप्रकाश राना की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में लीगल एड़ डिफेन्स के काउन्सिल को उपलब्ध कराये गये मामलों की प्रगति की समीक्षा की गयी। काउन्सिल को दिये गये मामलें तथा उनमें की गयी कार्यवाही को देखा गया और विधिक सहायता को और अधिक प्रभारी बनाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये तथा समस्त लीगल एंड डिफेन्स को 22 फरवरी को आयोजित मेगा/वृहद साक्षरता शिविर के बारे में जानकारी देते हुये सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनु चैधरी द्वारा बताया कि डी.आर.बी. इण्टर कालेज में जनपद के समस्त विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर जनपद की जनता को विधिक लाभ एवं जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।
उन्होने जनता से भी अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मेगा शिविर में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment