
हाथरस-6 फरवरी। शहर के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित शांतिकुंज निवासी एवं प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी नन्नूमल गुप्ता चंचल सुपारी वालों की धर्मपत्नी का आज सुबह निधन हो जाने से जहां भारी शोक की लहर दौड़ गई है।वहीं उनके घर में आयोजित शादी की खुशियां शोक में बदल गई हैं। उनके निधन की खबर पाकर उनके आवास पर तमाम समर्थकों व शुभचिंतकों आदि शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है।
शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी,वरिष्ठ व्यापारी नेता व उद्योग मंच पश्चिमी उतर प्रदेश के अध्य्क्ष नन्नुमल सुपारी वालों की धर्मपत्नी श्रीमती राजकुमारी गुप्ता (राधाजी) का आज सुबह देहांत हो गया। वह करीब 75 वर्ष की थी और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। उनके निधन की खबर से उनके परिजनों, तमाम समर्थकों व शुभचिंतकों में भारी शोक की लहर दौड़ गई है और उक्त सूचना पाकर उनके कामरेड़ भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित शांतिकुंज में आवास पर शोक प्रकट करने वालों का तांता लग गया।
स्वर्गीय श्रीमती राजकुमार गुप्ता बेहद धार्मिक, मृदुल व हंसमुख स्वभाव के व्यक्तित्व की धनी थीं और वह हर वर्ष अपने संकल्प के तहत 11 कन्याओं का विवाह भी संपन्न कराती थीं। अभी पिछले माह भी उनके द्वारा 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न कराया गया था। इसके अलावा वह सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर सहभागिता करती थीं तथा वह अपने पीछे अपने पति प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी नन्नूमल गुप्ता सुपारी वालों के अलावा अपने दो पुत्रों विजय कुमार गुप्ता व विनय कुमार गुप्ता सहित दो पुत्रियों व पौत्र- पौत्रियों सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गईं हैं।
स्वर्गीय श्रीमती राजकुमारी गुप्ता का अंतिम दाह संस्कार आज श्री यमुना जी घाट मथुरा में किया गया है। जबकि इससे पूर्व उनकी अंतिम शवयात्रा विमान के साथ निकाली गई और शवयात्रा में शहर के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी जगत सहित सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में शामिल थे। यहां सबसे दुखद बात यह है कि स्वर्गीय श्रीमती राजकुमारी गुप्ता के पौत्र का 8 फरवरी को शादी समारोह है और घर में शादी की तैयारियां जोर-जोर से चल रही थी और सभी लोग शादी की खुशियों में तैयारी में लगे हुए थे और उनके अचानक निधन हो जाने से परिवार में खुशी का माहौल शोक में बदल गया है।
स्वर्गीय श्रीमती राजकुमारी गुप्ता के निधन पर दैनिक लालसा परिवार ने भी भारी शोक एवं संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण कराने की प्रार्थना की है।









