विराट हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर किया भूमि पूजन


हाथरस-6 फरवरी। श्री दाऊजी महाराज हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा कल 7 फरवरी को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर विधिवत भूमि पूजन किया गया।
विराट हिन्दू सम्मेलन के सफल और विधिवत आयोजन की दिशा में शुरुआत करते हुये आयोजन समिति द्वारा सम्मेलन स्थल पर पहुँचकर विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। विद्वान आचार्य दिनेश अग्निहोत्री द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। इस अवसर पर नगर संघचालक डॉ. पी.पी. सिंह ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन आयोजन का उद्देश्य हिन्दू एकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है। उन्होने कल 7 फरवरी को डीआरबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन में सभी हिन्दू परिवारों से भारी संख्या में सहभागिता की अपील की है।
इस अवसर पर नगर प्रचारक शिवम, विभाग योग प्रमुख हजारीलाल, नगर कार्यवाह भानु, सह नगर कार्यवाह टिंकू राना, राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, नगर सह धर्म जागरण प्रमुख शुभम एलानी, राजू राना, दीप्ति वाष्र्णेय, रूबी वाष्र्णेय, श्वेता वाष्र्णेय, ऋतु गौतम, डिम्पल वाष्र्णेय, प्रिया मित्तल, कल्पना वाष्र्णेय, कुसुम वाष्र्णेय, ईशा वर्मा, पिंकी शर्मा, इंदिरा जायसवाल, मंजू वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment