
हाथरस-6 फरवरी। हिंदू समाज की एकजुटता व सनातन की मजबूती के लिए कल 7 फरवरी को शहर के डीआरबी तिराहा स्थित डीआरबी कॉलेज के विशाल खेल मैदान पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत जहां सम्मेलन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। वहीं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को विराट हिंदू सम्मेलन के लिए पत्रक एवं स्टीकर देकर आमंत्रण दिया गया है और लोगों से भारी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का अनुरोध भी किया है।


विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत आज हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को पत्रक बांटे गए हैं और घरों पर स्टीकर चिपकाकर हिंदू समाज को विराट हिंदू सम्मेलन के लिए आमंत्रण दिया गया है। इसी क्रम में हिंदू जागरण मंच के जिला कार्यसमिति सदस्य राजू पाथरे ने शहर के मौहल्ला कर्र में घर-घर जाकर हिंदू सम्मेलन के लिए निमंत्रण दिया। वहीं हिंदू जागरण मंच के जिला कार्य समिति सदस्य रविंद्र रावत ने हतीसा में घर-घर जाकर हिंदू सम्मेलन के लिए लोगों को निमंत्रण दिया और सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया।हिंदू जागरण मंच के नगर सह संयोजक मोरमुकुट वर्मा ने आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित संस्कार सिटी में घर-घर जाकर हिंदू सम्मेलन के लिए आमंत्रण दिया गया। हिंदू जागरण मंच के नगर कार्यकारिणी सदस्य संजय कुशवाहा ने तरफरा रोड पर घर-घर जाकर हिंदू सम्मेलन का निमंत्रण दिया।
शहर में भी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण देने का अभियान चलाते हुए हिंदू जागरण मंच के नगर सह संयोजक रवि वार्ष्णेय ने गोपीगंज व अन्य बाजारों में भी में घर-घर जाकर हिंदू सम्मेलन के लिए निमंत्रण दिया गया है और समस्त हिंदू समाज से भारी संख्या में विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचने का अनुरोध किया गया है।
जिला कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश कौशल ने सनसिटी कालौनी व हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक शिवम शर्मा, करण गुप्ता, अवधेश ठाकुर, हर्ष शर्मा, गगन सूर्यवंशी, शौर्य गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने आगरा रोड़, श्यामकुंज के क्षेत्रों में घर-घर जाकर हिंदू सम्मेलन का निमंत्रण दिया गया। हिंदू जागरण मंच नगर पदाधिकारी एवं सभासद अभिषेक राज ने किला गेट के क्षेत्र में घर-घर जाकर हिंदू सम्मेलन का निमंत्रण दिया गया और पत्रक बांटे गये।









