एसडीएम सदर के खिलाफ अधिवक्ताओं ने दिया धरना


हाथरस- 6 फरवरी। तहसील सदर के एसडीएम के खिलाफ आज अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने फर्श बिछाकर धरना प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ता एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम सदर का व्यवहार अधिवक्ताओं और आम जनता के प्रति अभद्र और उग्र है। उनका कहना है कि एसडीएम के कार्य से न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि उनके रवैये के कारण तहसील में कामकाज करना मुश्किल हो गया है।
प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने बताया कि एसडीएम सदर द्वारा बार-बार अधिवक्ताओं का अपमान किया जाता है और न्यायिक कार्यों में मनमानी बरती जाती है। इसी के विरोध में तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे और उन्होंने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग की।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment