एसआरबी पब्लिक स्कूल में संकल्प के साथ शिक्षा और संस्कारों का हुआ संगम

विद्यालय के वार्षिक उत्सव व अवेयरनेस कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम


हाथरस-6 फरवरी। शहर के आगरा रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित एसआरबी पब्लिक स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव अत्यंत भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा एक अवेयरनेस कार्यक्रम शिक्षा पर चर्चा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम संकल्प रही। जिसने शिक्षा संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया।
एसआरबी पब्लिक स्कूल में आयोजित शिक्षा पर चर्चा एवं विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय के चेयरमैन ए.पी. सिंह, मैनेजर पुनीत सेंगर, डायरेक्टर प्रदीप सेंगर, प्रिंसिपल ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी नन्नूमल गुप्ता सुपारी वाले तथा सीबीएसई स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख शिक्षाविद डॉ. उमाशंकर शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख शिक्षाविद डॉ. उमाशंकर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल जीवन निर्माण ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त माध्यम है।वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने मोबाइल एडिक्शन एक्ट, राजस्थानी थीम डांस, नरसिंह अवतार, झांसी की रानी एक्ट, लवदृकु एक्ट, महाभारत, रश्मिरथी कविता, नैनों वाले ने राधा, होली थीम, मेवाड़ मुकुट, कैंसर अवेयरनेस एक्ट सहित अनेक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक व सांस्कृतिक संदेश दिए।
शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रिंसिपल्स, शिक्षाविदों, कवियों एवं चिकित्सकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर चरण सिंह राजपूत, प्रेम सिंह यादव एडवोकेट, विनोद ठाकुर, कवि डा. नितिन मिश्रा, डॉ. उपेंद्र झा, अलका रानी, दुर्गा धाकड़, पंकज सेंगर, रनवीर पाठक, डॉ. पी.पी.सिंह, प्रह्लाद सिंह सिसोदिया, गजेंद्र पाल सिंह, संजीव सेंगर,मनोज सेंगर, तरुण विजय सेंगर, पवन सेंगर, सुमित पाठक, उद्योगपति प्रमोद कुमार चैहान, प्रमोद कुमार, केपी सिंह, चैधरी महावीर सिंह, बबलू वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डिसिप्लिन इंचार्ज सचिन अग्निहोत्री, सुनील कुमार,नीतू रानी, निमिषा शर्मा, नयनिका वाष्र्णेय, पूजा दीक्षित, शालू वाष्र्णेय, पूजा कालरा, तनुजा शर्मा, पल्लवी, मधु शर्मा, रजनीश सेंगर, सौरव वाष्र्णेय, यतीश पचैरी के साथ साथ स्कूल के समस्त स्टाफ का प्रमुख योगदान रहा। मंच का कुशल संचालन प्रियंशी शर्मा एवं प्रकाश अग्रवाल ने पूरे जोश, आत्मविश्वास एवं उमंग के साथ किया।कार्यक्रम का समापन शिक्षा के प्रति नए संकल्प, सांस्कृतिक चेतना एवं सकारात्मक संदेश के साथ हुआ। सभी अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यालय के इस भव्य आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment