सादाबाद में जगदगुरु शंकराचार्य के स्वागत में उमडे भक्त : दिलाया संकल्प: आवाहन

सादाबाद। कस्बा में आज आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब ज्योतिषपीठाधीश्वर, द्वारका-शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के भव्य आगमन पर उनका श्रद्धालुओं, गौभक्तों, साहित्यकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और जयघोष भी किये।

कस्बा में आज ज्योतिषपीठाधीश्वर, द्वारका-शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के भव्य आगमन पर प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा के नेतृत्व में जगद्गुरु शंकराचार्य जी का जोरदार स्वागत सम्मान व अभिनंदन किया गया। इस दौरान जगदगुरु शंकराचार्य जी द्वारा भक्तों को भक्ति पथ मार्ग के साथ गौ माता व गोवंशों के संरक्षण का संकल्प दिलाया।। जगद्गुरु शंकराचार्य ने सैकड़ों लोगों को गौरक्षा एवं गौसंवर्धन की शपथ दिलाते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता केवल एक पशु नहीं, बल्कि सनातन जीवन मूल्यों, कृषि व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और गौवंश की रक्षा के लिए जनजागरण की आवश्यकता है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। शंकराचार्य जी ने वर्तमान में चल रही अपनी राष्ट्रव्यापी गौरक्षा मुहिम का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश की 403 विधानसभाओं में जनजागरण यात्रा के माध्यम से लोगों को जागृत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का भव्य समापन 24 जुलाई को लखनऊ में होगा। जहां प्रदेशभर से गौभक्त एवं सनातन धर्मावलंबी गौमाता के सम्मान और संरक्षण का संकल्प दोहराएंगे।
ज्योतिषपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के स्वागत एवं अभिनंदन में प्रमुख समाजसेवी डॉ. अविन शर्मा, उमेश शर्मा सभासद, सौरभ शर्मा, राहुल शर्मा, मौसम शर्मा, विजय शर्मा,शेखर पहलवान, सचिन पहलवान, भूरा पहलवान, नीरज प्रधान, विननट प्रधान, सुधीर दुबे, सन्दीप पचौरी, विजय तिवारी, मौनू ठाकुर, विशाल कुमार, अजय कुमार, देवेन्द्र शर्मा, दिव्यांशु शर्मा, विनीत कुमार गौतम, लाला गौतम, निखिल पचौरी आदि तमाम भक्तजन शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment