किशोरी अपने साथ स्वर्ण आभूषण एवं नगदी भी ले गई

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में आई एक 14 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी अपने साथ घर में रखे स्वर्ण आभूषण एवं नगदी भी ले गई है। पीड़िता किशोरी के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली में पीड़िता किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कुछ समय से क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रह रही थी। 8 जून को उसकी पुत्री को अभिषेक पुत्र सोने लाल निवासी गांव अम्बारी जनपद एटा अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी घर में रखे स्वर्ण आभूषण एवं 90 हजार रुपए नगद अपने साथ ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।











