आबकारी विभाग से की शिकायत
कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
सिकंदराराऊ। एटा रोड स्थित गांव बहादुरगढ़ी में भोले बाबा मंदिर के निकट अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। मंदिर के पास शराब की बिक्री होने से मंदिर पर पूजा अर्चना करने आने वाले भक्तों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से की है।
गांव बहादुरगढ़ी निवासी रामजीलाल पुत्र श्याम बाबू समेत ग्रामीणों ने दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव में भोले बाबा मंदिर के पास एक व्यक्ति लकड़ी के खोखे और अपने घर से अवैध रूप से शराब बेचता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध शराब की बिक्री के कारण क्षेत्र में आए दिन झगड़े, मारपीट और सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जब इस गतिविधि का विरोध किया गया, तो संबंधित व्यक्ति ने दबंगई दिखाई। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल लगातार खराब हो रहा है। नशे में धुत लोग हंगामा करते हैं, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी होती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।मंदिर के स्वामी ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति ने शराब के नशे में मंदिर परिसर में रखी धार्मिक पुस्तकों में आग लगा दी । इस घटना की शिकायत के बावजूद अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।मंदिर के स्वामी ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने शराब के नशे में मंदिर परिसर में रखी धार्मिक पुस्तकों, गीता और पूजा सामग्री में आग लगा दी थी। इस घटना की शिकायत के बावजूद अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब बिक्री से सामाजिक और धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन और आबकारी विभाग से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा गांव में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने की मांग की है।









