शाकुन्तलम ग्रुप आॅफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक औद्योगिक भ्रमण

हाथरस जिले के सिकन्द्राराऊ रोड पर कैलोरा के पास स्थित जिले के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज शाकुन्तलम इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने शैक्षिक औद्योगिक भ्रमण के अंतर्गत दवा बनाने वाली कंपनी का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा दवा कंपनियों में दवाओं के निर्माण सहित विभिन्न प्रकार की जानकारियां हासिल की गई।
शाकुन्तलम इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने शैक्षिक औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को दवा निर्माण, पैकेजिंग, गुणवत्ता परीक्षण एवं आधुनिक फार्मास्यूटिकल तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। एक दिवसीय भ्रमण के लिये विद्यार्थियों के दल को प्रवंधक बी.के. शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहाँ से विद्यार्थी मथुरा कोसी कला स्थित दवा निर्माता कंपनी एवरटच हेल्थ केयर पहुचे। वहाँ पर प्लांट सुपरवाइजर बबली सौरत ने दवाओ के, निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी।
प्राचार्य दीपांशु गर्ग के निर्देशन में आयोजित इस शैक्षिक औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने कंपनी के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया तथा दवाओं के उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया को नजदीक से समझा। कंपनी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जीएमपी एवं गुणवत्ता नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं। प्रवक्ता पारस सेंगर एवं चारुल कुमारी ने बताया कि इस भ्रमण से उन्हें उद्योग में कार्य करने की वास्तविक प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला, जिससे उनके व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि हुई है। शाकुन्तलम इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के तकनीकी एवं व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं। दवा कंपनी में भ्रमण से विद्यार्थियों ने जो ज्ञान अर्जित किया है, इससे भविष्य में उन्हे अधिक लाभ होगा। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment