पर्यावरण संरक्षण का संकल्पःआकाश इंस्टी.व आशीष शर्मा ने किया वृक्षारोपण

हाथरस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय आकाश इंस्टीट्यूट द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय नवग्रह मंदिर के सामने स्थित अंबेडकर उद्यान में आयोजित किया गया। जहाँ संस्थान के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पौधे रोपे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि पं. आशीष शर्मा ने कहा कि सांसै हो रही है कम, आओ एक पौधा लगाए हम पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण को रोकने और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी कदम है। उन्होंने आकाश इंस्टीट्यूट के इस प्रयास की सराहना की और आम जनमानस से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
आकाश इंस्टीट्यूट के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि पं. आशीष शर्मा का स्वागत किया और आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि संस्थान भविष्य में भी सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। उद्यान में नीम, पीपल, तुलसी और अन्य छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया। इस दौरान संस्थान के शिक्षक, छात्र और अन्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के शैक्षणिक प्रमुख (फाउंडेशन) अजय यादव, एडमिन शुभम बिसारिया, भौतिक विज्ञान अध्यापक दीपेश कौशिक, दानिश, ज्योत्सना, अभिनव, ईशान, आयुष, राहुल कुमार, अंकित कुमार, विकास कुमार आदि इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राएं और नागरिक उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment