
हाथरस l किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन, कार्यप्रणाली एवं लाभों तथा “खेत बचाओ अभियान” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सासनी ब्लॉक के खितौली खतेरिया एवं अकबरपुर गांव के किसानों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में डॉ. आकांक्षा सिंह ने किसानों को एफपीओ के महत्व एवं लाभों की जानकारी दी। डॉ. बलवीर सिंह ने संतुलित उर्वरक उपयोग पर बल दिया, जबकि डॉ. हरविंदर पाल ने मृदा परीक्षण की आवश्यकता एवं लाभों से किसानों को अवगत कराया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एस. आर. सिंह ने किसानों से “खेत बचाओ अभियान” से जुड़कर मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया।









