
हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव जगदेवपुर से अज्ञात बदमाशों द्वारा खेत पर सिंचाई के लिए लगी ट्राली को चोरी कर ले गये। जिसकी सूचना पीड़ित किसान द्वारा कोतवाली में देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जगदेवपुर निवासी राजबहादुर अपने खेत पर रात्रि दस बजे तक सिंचाई कार्य करने के बाद रोजाना की तरह अपने घर वापस आ गए। सुबह जाकर देखा तो खेत पर से ट्रॉली गायव होने से वह अचंभित रहे गए। जिसकी सूचना उन्होंने अपने स्वजनों को दी तो उन्होंने आकर इधर-उधर ट्राली की खोजबीन की।मगर कहीं न मिलने पर पुलिस की सूचना दी गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा तहरीर लेते हुए पीड़ित किसान को कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व भी इसी गांव के मुख्य मार्ग पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पीने के पानी के लिए हैंड पंप लगाया गया था। उसे भी अज्ञात चोर उखाड़ कर ले गये थे। जिसकी सूचना भी स्थानीय पुलिस को दे दी गई। मगर अभी तक उसका भी कोई खुलासा नहीं हो पाया ।उसी के साथ आए दिन क्षेत्र में चोरियां बढ़ती जा रही हैं। मगर पुलिस अभी तक खाली हाथ बैठी हुई है।












