
हाथरस।जनपद के प्राचीन सिद्धपीठ बनखंडी महादेव मंदिर (ग्राम-मांगरू) के पौराणिक कुंडा कुंड के पुनरुद्धार हेतु लखनऊ लोक भवन तक कूच/यात्रा की तैयारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर मंदिर व कुण्ड के पुनरुद्धार की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा निवासी ग्राम खेरिया डहर ने पत्र में कहा है कि प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर क्षेत्र के समस्त किसानों और शिवभक्तों की आस्था का केंद्र है ।तहसील सादाबाद के ग्राम मांगरू में स्थित लगभग 300 वर्ष प्राचीन सिद्धपीठ बनखंडी महादेव मंदिर परिसर का पौराणिक कुंडा कुंड वर्तमान में उचित देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण होकर पूरी तरह सूख चुका है। इस पौराणिक कुंड के जीर्णोद्धार, गहरीकरण और सौंदर्यीकरण की माँग को लेकर समस्त क्षेत्रवासी भावुक एवं संकल्पित हैं।इसी संबंध में संगठन और स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र प्रेषित किया गया है।अपनी इसी धार्मिक और जनहित की न्यायोचित माँग को मुख्यमंत्री के समक्ष लोक भवन उपस्थित होकर सीधे प्रस्तुत करने हेतु, क्षेत्र के किसानों और श्रद्धालुओं द्वारा हाथरस से लखनऊ के लिए एक शांतिपूर्ण पैदल यात्रा/कूच करने का निर्णय लिया गया है।
इस शांतिपूर्ण यात्रा के संदर्भ में श्रद्धालुओं और किसानों के इस जत्थे को जनपद की सीमा से लखनऊ प्रस्थान करने हेतु आवश्यक प्रशासनिक अनुमति दें।









