दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज का 37वां स्मृति दिवस मनाया

हाथरस। दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज की 37वीं बरसी की मधुर स्मृति में सावन कृपाल रूहानी मिशन की विभिन्न शाखाओं पर आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग ऑडियो वीडियो के माध्यम से विश्व विख्यात संत राजिंदर सिंह जी महाराज द्वारा किया गया।।
सत्संग में महाराज जी ने दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज की मीठी यादों के साथ जोड़ा और कहा कि संत दर्शन सिंह जी महाराज दया और प्रेम की जीती जागती मूरत थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याण में ही व्यतीत किया।
इसलिए इस दिन हम सब महाराज जी के जीवन से सीख लें और निरंतर दया, करुणा और प्रेम से भरी जिंदगी जियें। और आइए, आज हम वही करें जो संत दर्शन सिंह जी हमेशा हमसे चाहते थे—आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ें,विनम्रता से जीवन जिएँ और अपने भीतर से जुड़े रहें।
इस अवसर पर मिशन की पिछोंती व वीर नगर स्थित शाखाओं पर राहगीरों व संगत हेतु मीठे व ठंडे शरबत का वितरण किया गया।
शाखा हाथरस पर लंगर प्रसाद के साथ- साथ सायं 5 बजे तक ठंडे व मीठे शरबत की छबील भी लगाई गयी। सभी शाखाओं पर प्रबंध समिति के सदस्यों व सेवादार भाई- बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment