बच्चों से मारपीट व पैर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ाने का आरोप

मुरसान। थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया में एक बालक के साथ मारपीट के बाद उसके पैर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ाने का गंभीर आरोप सामने आया है। घटना में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है पीड़ित बालक के पिता श्रीकृष्ण ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र स्कूल खुलने की जानकारी लेने गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे रोककर अभद्रता की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। परिजनों का कहना है कि इसके बाद आरोपियों ने बालक के पैरों पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना मुरसान प्रभारी अरविंद सक्सेना के मुताबिक पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment