
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर नगला चटोल में एक वृद्धा को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव रामपुर नगला चटोल निवासी वृद्धा ब्रजरानी पत्नी राजवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 3 जून की दोपहर 12.15 बजे करीब पीड़िता ने गांव के ही रुम सिंह व मुनेश पुत्रगण महिपाल सिंह से पूर्व में किए एक मकान के एग्रीमेन्ट के पैसे मांगे और शेष बचे मकान में कब्जा देने को कहा तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उसके ऊपर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।








