
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर में नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद समेत तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गिनौली किशनपुर निवासी सुभाष पुत्र छोटे सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 1 जून रात्रि 8 बजे अपने छोटे भाई सोनू को बुलाने गया। क्योंकि वह काफी दिन से गांव में किसी अन्य व्यक्ति के घर पर रहे रहा था । इसी बात को लेकर उस घर में मौजूद सन्दूरी व टीटा पुत्रगण प्रेमपाल एवं एक अन्य अज्ञात ने गाली गलौज करते हुए उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।









