
सिकंदराराऊ । कस्बा पुरदिलनगर में एक युवक को अपने उधार के रुपए मांगना भारी पड़ गया। आरोपियों ने युवकों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजकुमार पुत्र शिवदत्त सिंह निवासी गांव सिंधौली थाना हसायन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 7 माह पूर्व में उसने अपने कन्डे का बिटिया गांव के ही दीपक कुमार पुत्र रमेशचन्द्र को 5000 रुपये में बेचा था । परन्तु आरोपी दीपक ने उसे कोई पैसा नहीं दिया तथा आज कल की कहकर टालमटूल करता चला आ रहा था । 1 जून की रात्रि 8 बजे करीब आरोपी दीपक पीड़ित को कस्बा पुरदिलनगर में दिखा तो उसने उससे अपने पैसो की मांग की ,तो दीपक व उसके दो अज्ञात साथियो ने मिलकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









