
सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला ब्राह्मण निवासी दो नामजद युवकों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। यही नहीं एक आरोपी ने लोगों में भय व्याप्त करने के उद्देश्य से अपनी फेस बुक कवर पेज पर डीआईजी अलीगढ़ का फोटो भी लगा रखा है। घटना से लोगों में रोष व्याप्त है । नामजद दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली हसायन में युवा समाजसेवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आकाश दीक्षित पुत्र रामकिशन दीक्षित निवासी मोहल्ला नगला शीशगर कासगंज रोड थाना सिकंदराराऊ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि प्रेम गौतम पुत्र सुनहरीलाल निवासी गांव नगला ब्राहम्ण थाना हसायन एवं रजत मोगानिया (आशीष कुमार गौतम) ने एआई द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के अश्लील और अभद्र फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक अकाउंट से वायरल किए है। जो एक बहुत ही निदनीय कृत्य है । आरोपी प्रेम कुमार गौतम ने अपने फेसबुक कवर पेज पर लोगों में भय व्याप्त करने के उद्देश्य से कवर फोटो डीआईजी लगा रखा है। घटना से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।









