विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का 5 वर्षों से निरंतर चल रहा हनुमान चालीसा पाठ

सिकंदराराऊ। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा विगत 5 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को ईदगाह रोड स्थित स्वर्गीय सेठ गंगाशरण के महादेव मंदिर परिसर में भव्य हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं सनातन प्रेमियों ने सहभागिता कर भगवान श्री हनुमान जी का सामूहिक स्मरण एवं भजन-कीर्तन किया। जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। हनुमान चालीसा के उपरांत प्रसादी भी वितरित की गई । इस दौरान विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन द्वारा प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाला हनुमान चालीसा पाठ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने, युवाओं में संस्कार जागृत करने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। पांच वर्षों से बिना किसी व्यवधान के निरंतर चल रहा यह कार्यक्रम आज जनआस्था का केंद्र बन गया है ।









