
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी कला में नामजदों ने दो सगे भाइयों को पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव टीकरी कला निवासी दिनेश कुमार पुत्र जगवीर सिंह बघेल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 2 जून की सुबह 11 बजे करीब वह और उनका छोटा भाई यतेश खेत से घर लौट रहे थे । तभी रास्ते में गांव के ही विकास पुत्र योगेन्द्र, पप्पू डीलर पुत्र रामचन्द्र, रामू पुत्र वीरेन्द्र और भोतेन्द्र पुत्र ओमवीर रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए आए। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने एकराय होकर दोनों भाइयों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया । जिससे दोनों भाई लहूलुहान हो गए । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।








