वर्तमान आर्थिक संकट का एकमात्र समाधान स्वदेशी – देवेंद्र मोहता

हाथरस। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा जिला स्तरीय विचार वर्ग का भव्य कार्यक्रम स्थानीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। प्रांत संयोजक मनोज अग्रवाल राया वाले एवं औद्योगिक संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र मोहता ने भारत माता और स्वदेशी संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर तीन सत्रों में विचार वर्ग का आयोजन किया गया । प्रथम सत्र में स्वदेशी की भूमिका ,इतिहास और स्वदेशी की अवधारणा विषय पर सभी ने विषय रखें। जैन समाज के प्रमुख समाजसेवी कमलेश जैन,शहर के प्रमुख हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी प्रवीण वर्मा ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया । मुख्य अतिथि देवेंद्र मोहता ने बताया कि वर्तमान समय में समस्त आर्थिक समस्या का एकमात्र समाधान स्वदेशी है। प्रधानमंत्री ने जो आवाहन किया है, उसका हमको पालन करना है।। कार्यक्रम में द्वितीय सत्र ऑनलाइन शॉपिंग पर श्रीमती उषा जैन, श्रीमती सीमा वार्ष्णेय ,रश्मि वार्ष्णेय श्रीमती विनीता अग्रवाल ,नीतू अग्रवाल अग्रवाल ने ऑनलाइन व्यापार का प्रतिरोध किया। अंतिम सत्र में स्वावलंबी भारत अभियान उद्यमिता विकास जैसे विषयों पर विचार रखे। कार्यक्रम में प्रभुदयाल कुशवाहा जिला संयोजक, अजय राघव सह विभाग संयोजक ने अपने विचार रखे। अन्य वक्ताओं में विजयकृष्ण गर्ग ,मनोज अग्रवाल एसटी ,मोहित अग्रवाल ,अंकुल जैन ,विशाल गुप्ता ,जितेंद्र वर्मा ,विवेक वशिष्ठ ,मोहित अग्रवाल आदि ने विचार वर्ग में सहभागिता की ।वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment