एसडीएम सादाबाद के एडीएम पद पर प्रोन्नत होने पर प्रेस क्लब ने किया जोरदार स्वागत सम्मान

सादाबाद। शासन द्वारा जनपद के तीन पीसीएस अधिकारियों को प्रोन्नति देते हुए अपर जिलाधिकारी के रूप में प्रोन्नत किया गया है और इस प्रोन्नति में तहसील के एसडीएम मनीष चौधरी को भी प्रोन्नत करते हुए अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

तहसील के उप जिलाधिकारी मनीष चौधरी के अपर जिलाधिकारी के पद पर पदोन्नति होने के बाद आज प्रेस क्लब ऑफ सादाबाद की शाखा सादाबाद के अध्यक्ष रनजीत कुमार बघेल के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया तथा उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ सादाबाद के किशोर वार्ष्णेय,नितिन यादव,सोनू चौधरी वीरेंद्र चौहान, प्रधान संगठन के अध्यक्ष चौधरी महाराज सिंह आदि द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment