
सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला बारहसैनी में नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे पानी की टंकी के निर्माण की भूमि को कस्बा के मोहल्ला मटकोटा निवासी एक युवक ने अपनी निजी भूमि बताते हुए नगर पालिका द्वारा किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराने की उपजिलाधिकारी से मांग की है ।
मोहल्ला मटकोटा निवासी ऋषि कुमार वार्ष्णेय पुत्र भगवती सहाय ने नगर पालिका पर आरोप लगाते हुए एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है नगर पालिका द्वारा उनकी निजी भूमि पर मोहल्ला बारहसैनी में पानी की टंकी बनाई जा रही है। इस मामले में ऋषि ने पूर्व में डीएम अतुल वत्स से भूमि की पैमाइश कराकर अवैध निर्माण को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई थी, लेकिन अभी तक नगर पालिका के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऋषि कुमार इससे तनावग्रस्त हैं। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाने की बात कही है।












