तीन दिन पूर्व भागवत कथा सुनने गई 14 वर्षीय किशोरी हुई लापता

सिकंदराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरौली में तीन दिन पूर्व भागवत कथा सुनने गई एक 14 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई । परिजनों ने किशोरी को काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । किशोरी के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
गांव चमरौली निवासी तेजपाल सिंह पुत्र नत्थू लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शीतल 18 मई की दोपहर 1 बजे करीब गांव में स्थित शिव मंदिर पर चल रही भागवत कथा को सुनने गई थी । देर शाम तक किशोरी घर नहीं पहुंची । किशोरी के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई । परिजन किशोरी की तलाश में जुट गए। परिजनों ने किशोरी को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश ने जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment