शिक्षा आगे बढ़ने का सशक्त साधन-अहमदनगला दली में नए भवन का खंड शिक्षा अधिकारी ने किया उद्घाटन

सादाबाद  क्षेत्र के गांव नगला दली में सोमवार को कंपोजिट स्कूल के नए भवन का लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन फीता काटकर खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बच्चू सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह आदि द्वारा किया गया।
तदोपरांत उद्घाटन समारोह का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष महताब सिंह व मुख्य अतिथि सुल्तान अहमद द्वारा मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक मुन्नेश कुमार द्वारा मुख्य अतिथि का माला एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय स्टाफ द्वारा अन्य अतिथियों का पट्टिका पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री अहमद ने कहा कि शिक्षा आगे बढ़ने का सशक्त साधन है। किसी भी क्षेत्र में काम करने लिए शिक्षित होना आवश्यक है। शिक्षा ही आगे बढ़ने के मौके देती है। उन्होंने कहा के नवीन भवन बनने से विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था और सुधरेगी। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग द्वारा हर प्रकार के संसाधन उपलब्ध कराए जा रहें हैं। लोग अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य सही हाथों में हैं। शिक्षकों पर अभिभावक भरोसा दिखाएं।
इनके अलावा एआरपी अजीत राना ने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील करते हुए विद्यालय की शैक्षिक स्थित पर चर्चा की। कार्यक्रम में सत्यपाल सिंह, विजयपाल सिंह, बच्चू सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, प्रधान संत कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहताब सिंह व संचालन शैलेश शर्मा द्वारा किया। अंत में सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गिरेंद्र सिंह, सुखलेश, अमित कुमार, अजय सिंह, चंदन कुशवाहा, सुमित कुमार, अल्की शर्मा, चंदन प्रवीण, शिवांगी, राजवीर सिंह, मंजू देवी, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार आदि सहित अनेक अभिभावक मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment