युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतःहत्या का आरोपःमांग

.

 

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैनी में एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से भारी कोहराम मच गया और उसका शव आज सुबह घर के आंगन में मिला। घटना की सूचना पर गांव में भारी भीड़ लग गई और तनावपूर्ण माहौल बन गया। मृतक के परिजनों ने सोनू की हत्या का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया है। .
बताते हैं कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैनी निवासी करीब 24 वर्षीय युवक सोनू पुत्र धर्मवीर दलित समुदाय से था, जबकि आरोपी सवर्ण जाति के हैं। परिवार का कहना है कि आज सुबह कुछ लोग सोनू को अपने साथ बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस जब युवक का शव कब्जे में लेने पहुंची, तो उसे परिजनों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।इस दौरान पुलिस से तीखी नोंक-झोंक हुई और हाथापाई की नौबत आ गई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्यवाही की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चार थानों का पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, ताकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा सके।
घटना की सूचना मिलने पर बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा और बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर भी मौके पर पहुंच गये और पीड़ित परिवार से बात की। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्यवाही

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment