दवा व्यापारियों ने किया सघन जनसंपर्क: कैमिस्टों से बन्द की अपील

हाथरस। जिला हाथरस कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनरतले दवा व्यापारियों ने कल 20 मई को जिले के मेडिकल स्टोर और दवा दुकानों को बंद रखने की घोषणा की है और यह निर्णय ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट के विरोध में लिया गया है। दवा कारोबारियो द्घारा कल जहाँ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं आज संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जनपद भर के कैमिस्ट एवं दवा व्यापारियों के पास पहुंचकर बंद को सफल बनाए जाने हेतु सघन जनसंपर्क किया गया।
जिला हाथरस कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट और नकली दवाओं की बिक्री से छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। यह निर्णय ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) और उत्तर प्रदेश की संस्था ओसीडीयूपी के आह्वान पर लिया गया है। जिला हाथरस कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा इस संबंध में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के नाम कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को कल ज्ञापन भी सौंपा गया।

वही आज राष्ट्रीय एंव प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला हाथरस कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा शहर के अलावा सिकन्द्राराऊ, सहपऊ, सादाबाद आदि क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया गया और सभी कैमिस्टों व दवा व्यापारियों से आवाहन किया कि आम जनता व स्वास्थ्य हितों को देखते हुए तथा नकली दवाइयों से देश को बचाने व ऑनलाइन बिक्री करने वाली कंपनियों पर रोक लगाये जाने की मांग को लेकर कल 20 मई को ऑल इंडिया कैमिस्टस का बंद बुलाया गया है और उन्होंने सभी व्यापारियों से बन्द में पूरी ताकत एवं एकता के साथ सफल बनाने का आवाहन किया है।

ज्ञापन देने एवं जनसंपर्क करने वालों में संगठन के अध्यक्ष पदम अग्रवाल, संजय जैसवाल,सचिन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, कमल वाष्र्णेय, दीनदयाल गोयल, पं.राजकुमार मुरसान, नीरज वार्ष्णेय, गौरव वर्मा, नवीन सबलोक, रिंकू अग्रवाल, बिट्टू माहेश्वरी सिकन्द्राराऊ, प्रतीक अग्रवाल, अमित जैन, गोपाल गर्ग, संजय सारड़ा, अंबुज अरोड़ा, पंडित मेडिकल,राघव धींगरा, पवन अग्रवाल, दिनेश मेहरवाल ,सोनू अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राहुल वार्ष्णेय, अमित सबलोक, मनोज वार्ष्णेय, सांई मेडिकल स्टोर रूहेरी, शिवम मेडिकल रूहेरी, मनोज गौतम सादाबाद, जनता मेडिकल सहपऊ, गिरिराज मेडिकल मेंडू, अग्रवाल मेडिकल मैडू, निशांत वार्ष्णेय व चौहान मेडिकल सिकन्द्राराऊ, धीरेंद्र गांधी सासनी, विकास वार्ष्णेय लाडपुर, प्रकाश गुप्ता आदि सभी कैमिस्टस ने बन्द का आवाहन करते हुए सफल बनाने की अपील की है।









