
हाथरस अखिल भारतीय प्रधान परिषद के जिलाध्यक्ष एवं ग्राम परसारा के ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया एड. द्वारा इस भीषण गर्मी में आमजनों के लिए जहां ठंडे पानी का मटका रखवाया गया है। वही गांव के ही एक युवा का अग्निवीर क्लर्क पद पर चयन होने पर उसका स्वागत व सम्मान किया गया।
ग्राम परसारा में मानवेन्द्र सिंह कोल्ड स्टोर परसारा के कार्यालय मे ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया एड.द्वारा आमजनों को भीषण गर्मी में ठंडा जल उपलब्ध कराये जाने हेतु मटका रखा गया है। इस दौरान कोल्ड के डायरेक्टर जयपाल सिंह सिसोदिया, केशव सिंह, दौलत सिंह पूर्व प्रधान, अशोक सिसोदिया, सत्यजीत सिंह ठेकेदार, रियाज मुहम्मद मुनीम आदि उपस्थित। वहीं ग्राम पंचायत सचिवालय पर मोहित ठाकुर पुत्र राकेश सिंह का अग्निवीर क्लर्क में सलेक्शन होने पर ग्राम प्रधान ठा. मनोज सिसोदिया एडवोकेट व ग्रामवासियांे द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान अशोक कुमार, हरपाल सिंह, अर्जुन सिंह, पप्पू ,मोमिन खां, गुड्डू सिंह ,गजेंद्र सिंह ,ओमपाल सिंह, मुकेश तोमर, रंजीत ठाकुर, नीतेश कुमार, राकेश तोमर आदि उपस्थित थे।









