खाद्य टीम ने छोले भटूरे का भरा सैंपल: दाल,मिठाई व दूध की जांच

हाथरस। शासन के आदेश और जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य-2 रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व व निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार निरीक्षण और नमूना कार्यवाही कर रहा है।

खाद्य विभाग की टीम द्वारा प्राप्त शिकायत के क्रम में सब्जी मंडी मेंडू के पास रंजीत पुत्र गोकुल सिंह की छोले भटूरे की दुकान से तैयार छोले का नमूना जांच हेतु लिया गया। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से जलेसर रोड, रुहेरी और सासनी पर विभिन्न खाद्य पदार्थ यथा दाल, मिठाइयां, दूध और मसाले आदि की मौके पर जांच कर खाद्य कारोबारकर्ता को और आम जनता को रिपोर्ट से अवगत कराया गया तथा मौके पर आम जनमानस को ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत ताजा खाना खाने और बासी खाने से परहेज करने के लिए समझाया गया।सड़े गले, कटे फटे फल सब्जी का प्रयोग न करने के लिए समझाया गया। साफ पानी पीने और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों ने इस जानकारी को सराहा।। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच जारी रहेगी। टीम में यदुवीर सिंह, पारुल सिंह, सुरेंद्र कुमार गोंड, ओमकार कुशवाहा, डॉ. विकास खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment