ट्रक ने मोपेड में मारी टक्कर, युवक की हुई मौत,मचा कोहराम शादी समारोह में से भाग लेकर लौट रहा था युवक

सिकंदराराऊ। अलीगढ़ रोड स्थित पशु चिकित्सालय के निकट रविवार की रात्रि को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार युवक को टक्कर मार दी । जिसके परिणाम स्वरूप मोपेड सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल ले गए। जहां उपचार के दौरान रात्रि को उसकी मौत हो गई । युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और मोहल्ले में मातम पसर गया। युवक एक शादी समारोह में से भाग लेकर लौट रहा था।
बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला रोशनगंज निवासी लियाकत अली का 35 वर्षीय पुत्र भूरा रविवार की रात्रि करीब 9 बजे अलीगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट में आयोजित शादी समारोह में से भाग लेकर अपनी मोपेड पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही युवक पशु चिकित्सालय के समीप पहुंचा ।तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी । हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई । घायल युवक को परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए । जहां उपचार के दौरान रात्रि को उसकी मौत हो गई । युवक की मौत से परिजनों में हाहकार मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई । सोमवार की दोपहर को अलीगढ़ मेडिकल से पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पर पहुंचा । जहां परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । मृतक अपने पीछे एक मासूम पुत्री एवं पत्नी ,परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment