सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौतःकोहराम

हाथरस- कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।
बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव संगीला निवासी करीब 27 वर्षीय युवक गौरव दीक्षित उर्फ सचिन गांव में खेती-बाड़ी का काम करता था। हाल ही में उसका सरकारी नौकरी में चयन हो गया था, लेकिन अभी उसकी जॉइनिंग नहीं हुई थी। गौरव दीक्षित उर्फ सचिन कल अपने घर से बाइक से हाथरस आया था और वापस लौटते समय रोडवेज बस स्टैंड के निकट बीती रात्रि को किसी अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बताया जाता है युवक की मौत के बाद परिवार के लोग शव को वापस ले आए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अविवाहित था। घटना के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment