
सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। पीड़िता युवती के पिता ने एक नामजद समेत दो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव निवासी पीड़िता युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को गांव का ही अमन पुत्र बबलू अपने साथी विवेक निवासी सिकन्द्राराऊ के सहयोग से साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।












