नामजदों ने महिला को पीटकर किया घायल

सिकन्द्राराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर नगला चटौल में नामजदों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव रामपुर नगला चटौल निवासी ब्रजरानी पत्नी राजवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 1 अप्रैल की रात्रि 9 बजे करीब घर में खाना बना रही थी। तभी गांव के ही रूम सिंह, मुनेश एवं मोहर सिंह घर के बाहर गाली गलौज करने लगे। जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment