भाजपा के मूल सिद्धांत अंत्योदय और एकात्मता हैं-दिनेश शर्माःभाजपा में न वंशवाद, ना ही जातिवाद, केवल कार्यकर्ता की पहचान व सम्मान सर्वोपरि-प्रेम सिंह

हाथरस भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस भव्यता से मनाते हुए उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय की साफ-सफाई कर उसे आकर्षक रगीन लाइटों से सजाया गया।
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर आज भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह भारी भक्ति भाव, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया और स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः संगीतमयी सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा द्वारा पार्टी कार्यालय पर ध्वज का आरोहण किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी को देश के जन-जन तक पहुंचने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी के मूल सिद्धांत अंत्योदय और एकात्मता हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं विचारों के बल पर भाजपा दो सांसदों से आगे बढ़कर आज विश्व की सबसे बड़ी सदस्यता वाली पार्टी बन चुकी है। इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देवतुल्य कार्यकर्ता है, जो निस्वार्थ भाव से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करता है। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने संबोधन में कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करने वाली पार्टी है और इसके मूल मूल्य आम जनता एवं देश के विकास से जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम एवं समर्पण के बल पर उच्चतम पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में न वंशवाद है और न ही जातिवाद, यहां केवल कार्यकर्ता की पहचान और सम्मान सर्वोपरि है। कार्यक्रम का संचालन सफल रूप से भाजपा जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र मंत्री श्रीमती डॉली माहौर, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे, पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर, चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, अरविंद प्रताप सिंह, सत्यपाल मदनावत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, हरिशंकर राणा, सुनील गौतम, प्रीति चैधरी, संध्या आर्य, विष्णु बघेल, मथुरा प्रसाद गौतम, अविनाश तिवारी, पवन रावत, मुकेश चैहान, ठा. राजेश सिंह गुड्डू, विवेक गुप्ता, स्मृति पाठक, श्रीमती प्रेमलता शर्मा, सोनिया नारंग, श्रीमती अखिलेश गुप्ता, प्रदीप शर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार, लक्ष्मण सिंह प्रधान, सुनीता वर्मा, मोहित बघेल, बासुदेव माहौर एडवोकेट, हरस्वरूप वर्मा, प्रदीप अग्रवाल, अंकित गौड़, प्रदीप गुप्ता, अर्जुन वाल्मीकि, विपिन लवानिया, सुरेश चैधरी, अशोक गोला, हिमांशु कौशिक, संजय सक्सेना, मथुरा प्रसाद, मूलचंद वाष्र्णेय, जयपाल सिंह चैहान, विपुल लुहारिया, गिरीश सेंगर, जितेंद्र प्रधान अरविंद दिवाकर सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।












