वरिष्ठ व्यापारी नेता गिर्राज किशोर गुप्ता गुड़ वालों का निधनःशोक

हाथरस- । शहर के गुड़िहाई बाजार निवासी एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता गिर्राज किशोर गुप्ता गुड़ वालों का बीती रात्रि को अचानक हृदयाघात हो जाने से उनका निधन हो गया और उनके निधन की खबर से व्यापारी जगत व पूरे बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके आवास पर शोक प्रकट करने वालों का तांता लग गया।
शहर के गुडिहाई बाजार निवासी एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता गिर्राज किशोर गुप्ता गुड़ वालों को बीती रात्रि को अचानक हार्ट अटैक आ जाने से उनका निधन हो गया तथा परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया तथा उनके निधन की खबर से व्यापारी जगत एवं पूरे बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांतालग गया।
वरिष्ठ व्यापारी नेता स्वर्गीय गिर्राज किशोर गुप्ता गुड़ वाले करीब 74 वर्ष के थे और वह अपने पीछे अपने दो पुत्र व एक पुत्री सहित पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गये हैं। जबकि उनकी पत्नी का निधन कोरोना काल वर्ष 2021 में हो गया था।
स्वर्गीय श्री गुप्ता बेहद सरल, सौम्य व हंसमुख स्वभाव के धनी थे तथा वह सुनील कुमार गुप्ता गुड़ वाले व आनंद गुप्ता गुड़ वालों के सबसे बड़े भ्राता थे तथा उनका आज अंतिम दाह संस्कार शहर के इगलास अड्डा स्थित पत्थर वाली शमशान भूमि पर किया गया। जहां पर उन्हें मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र गोपाल गुप्ता द्वारा दी गई। जबकि उनकी अंतिम शवयात्रा में सभी वर्गों के लोगों की भारी भीड़ शामिल थी।
वरिष्ठ व्यापारी नेता स्वर्गीय गिर्राज किशोर गुप्ता गुड़ वालों के निधन पर दैनिक लालसा परिवार ने भी भारी शोक व संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण कराने की प्रार्थना की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment