
रूदायन गांव में बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।सासनी (हाथरस)। तहसील क्षेत्र के गांव रूदायन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दवा की खुराक पिलाई गई और अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया।गांव के विभिन्न बूथों और घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने नन्हें-मुन्नों को श्दो बूंद जिंदगी कीश् पिलाई। टीकाकरण टीम ने बताया कि पांच वर्ष तक के हर बच्चे को दवा पिलाना अनिवार्य है ताकि क्षेत्र को पूरी तरह से बीमारियों से मुक्त रखा जा सके। अभियान के दौरान कई ऐसे परिवारों तक भी पहुंच बनाई गई, जो जागरूकता के अभाव में अपने बच्चों को बूथ तक नहीं लाए थे। स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कोई भी बच्चा छूटे नहीं के संकल्प को पूरा करना है। गांव के प्रधान और गणमान्य नागरिकों ने भी ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और सेहत के लिए समय पर सभी टीके लगवाएं। इस दौरान एएनएम श्रीमती ममता आशा कार्यकर्ता श्रीमती मधु देवी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती हेमा देवी मौजूद रहीं।









